
बगीचा विकासखंड में कृषक उन्नति योजना के तहत 7162 किसान भाइयों के खातों में आज 38,95,60,718.80 की राशि अंतरण की गई। वहीं पूरे प्रदेश में 25 लाख से अधिक अन्नदाता किसानों को ₹10,000 करोड़+ की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता, पद्मश्री जगेश्वर राम यादव, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश,उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जनपद सदस्य एवं प्रदेश मंत्री ललित नागेश, कृषि समिति सभापति रामवृक्ष भगत, तहसीलदार विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बगीचा ब्लॉक से आए कृषक बंधु भारी संख्या में उपस्थित रहे।
