ब्रेकिंग जशपुर – फरसाबहार के खरीबहार में सुशासन तिहार का हुआ आयोजन

जशपुर जिले का फरसाबहार अनुविभाग के ग्राम खारीबहार में सुशासन तिहार के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में 13 ग्राम पंचायत के लोग शामिल हुए जिसमें 680 आवेदन प्राप्त हुए ।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी मामलों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल वितरण, किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, डीजल की समस्या सहित विभिन्न शिकायतें दर्ज कराईं।

शिविर में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह ने बताया कि शिविर में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जबकि अन्य शिकायतों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया जा रहा है।

जनपद सीईओ मिथलेश पैंकरा ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर पर शीघ्रता से सुनिश्चित करना है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।

-->