ब्रेकिंग जशपुर – बगीचा जनपद पंचायत को मिले नए सीईओ, इन्हें मिला सीईओ की जिम्मेदारी…

जशपुर, 29 जुलाई। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, जशपुर द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के प्रभार में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद कुमार सिंह 31 जुलाई 2026 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के कारण जनपद पंचायत दुलदुला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुष्कर पटेल को जनपद पंचायत बगीचा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए जनपद पंचायत कुनकुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को जनपद पंचायत दुलदुला के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से प्रभार का आदान-प्रदान सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

-->