जशपुर जिले के लोदाम थाना अंतर्गत वर्दी का रौब दिखाकर राहगीर को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में ASI और आरक्षक द्वारा एक राहगीर को बेरहमी से पीटते हुए घसीटकर ले जाते दिखाई दे रहा है.जिसके बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस प्रशासन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है.
मिली जानकारी अनुसार लोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 43 पर लोदाम बैरियर के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की जा रही थीं. उसी दौरान शाम लगभग 5 बजे जशपुर से झारखंड किराए की टैक्सी में पीड़ित परिवार अपने दुधमुँहे बच्चे का इलाज के लिए जा रही थी.लोदाम के पास इनके कार को रोका गया और ड्राइवर से ASI मनोज भगत का सीट बेल्ट न लगाए जाने को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई. ड्राइवर ने सीट बेल्ट नही लगाने का चालान की राशि टेबल पर रख दिया.पैसा टेबल पर रखने से ASI मनोज भगत आग बबूला हो गया और ड्राइवर व पीड़ित परिवार के पति को बेरहमी से डंडे से पिटाई शुरू कर दी इस दौरान अपने दूधमुंहे बच्चे को लेकर पत्नी पुलिस से गुहार लगाती रही लेकिन ASI ने एक नही सुनी जिस पर आसपास के ग्रामीणों ने बीच बचाव किया.
कुछ देर बाद ASI मनोज भगत का गुस्सा यही शांत नही हुआ ढाबा संचालक जो बीच बचाव में साथ था उनके ढाबा में घुसकर तोड़फोड़ कर उनके साथ भी मारपीट किया जिसके बाद स्थानीय नागरिकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.ने
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलीस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने ASI मनोज भगत को तत्काल लाइन अटैच कर जांच शुरू कर दी है.जांच के बाद ASI के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
