जशपुर जिले का पत्थलगांव में आज सात दिवसीय महिला क्रिकेट लीग का ट्वेंटी 20 मैच का शुभारंभ हुआ। द्रोणाचार्य क्रिकेट ऐकडेमि ने ग्रामीण क्षेत्रों से उत्कृष्ट महिला खिलाडियों को सामने लाने के लिए यह पहल की गई है।
इस प्रतियोगिता में रायपुर, जशपुर, रायगढ़ तथा सरगुजा संभाग की महिला क्रिकेट टीम को शामिल किया गया है।
उद्घाटन समारोह में रायगढ़ और जशपुर की टीम के बीच में मैच खेला गया।
जशपुर जिले के पूर्व क्रिकेट चैंपियन हरजीत सिंह भाटिया ने टास उछाल कर क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की।
इस तरह की प्रतियोगिता को लेकर महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। खिलाड़ियों का कहना था कि उत्कृष्ट खिलाड़ी इससे खेल की बारिकियों क़ो सीख कर अपने प्रदर्शन में और निखार ला सकेंगी।
