ब्रेकिंग जशपुर – कांग्रेस में साफ-सुथरी छवि के उर्जावान नेता को मिल सकती है संगठन की जिम्मेदारी

जशपुर – महेंद्र अग्रवाल बन सकते हैं जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष। कांग्रेस संगठन को मिलेगा लाभ।
पत्थलगांव के पूर्व विधायक रामकुमार सिंह के विश्वसनीय सहयोगी तथा साफ सुथरी छवि का कांग्रेस पार्टी को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में लाभ मिलेगा।
इसके पहले मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल के कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं में अनुशासन और आपस की एकजुटता की बात देखने को मिलती थी।
कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्र अग्रवाल उर्फ़ पेटू भैया ने ग्रामीण क्षेत्रों से ही राजनीति सफर की शुरुआत की थी।जिसका कांग्रेस नेता राम पुकार सिंह को सबसे अधिक लाभ मिला है।
जशपुर जिले में कांग्रेस संगठन कमजोर पड़ जाने से ही बीते विधानसभा चुनाव में जशपुर जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस की करारी हार सामने आई थी। इन्हीं बातों से सबक लेकर इस बार जमीन से जुड़े तथा साफ सुथरी छवि के महेंद्र अग्रवाल जैसे उर्जावान नेता को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

-->