ब्रेकिंग जशपुर – दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कलेक्टर से लगाई गुहार,निस्तारी जमीन और पंचायत भवन से कब्जा हटाने की है मांग,गांव के ही लोगो पर जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप।

जशपुर – जशपुर जिले के फरसाबहार अनुविभाग के ग्राम केरसई के दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट जशपुर पहुंचकर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास से मदद की गुहार लगाई है.ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने पंचायत भवन की जमीन में बाउण्ड्रीवाल तोड़कर भवन बनाए जाने की शिकायत दिए है.ग्रामीणों की मांग है कि पंचायत भवन कब जमीन पर जबरन अतिक्रमण कर बनाये गए भवन पर उचित कार्यवाही हो.

मामला फरसाबहार ब्लाक के ग्राम पंचायत केरसई का है जहां दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के ही नंदलाल वर्मा, अनुप वर्मा व अनिल वर्मा के ऊपर दबंगई का आरोप लगाते हुए फरसाबहार एसडीएम, जशपुर कलेक्टर को शिकायत दिया है. शिकायत में यह आरोप लगाया है कि इनके द्वारा वर्ष 1991- 92 में बनी पंचायत भवन की बाउण्ड्रीवाल और करीब 100 साल पुराना गांव वालों का निस्तारी रास्ता में अपना स्वयं का मकान बना दिया है. जिससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है. साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि नंदलाल वर्मा द्वारा यह कहा जाता है कि सरपंच , उपसरपंच के कहने पर पंचायत भवन की भूमि पर मैं अपना मकान बनाया हु. ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर निस्तारी का रास्ता और पंचायत भवन से अवैध कब्जा हटाने की मांग किया हैं।

-->