
जशपुर – प्रदेश स्तरीय साहू समाज के बैठक में ली गई ऐतिहासिक निर्णय प्रिवेडिंग शूटिंग पर लिए गए बैन का समर्थन और धरातल में लागू करने आज जिला स्तर पर जिले के कांसाबेल में बैठक आहूत की गई थी। जिसमे जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को समाज मे प्रिवेडिंग शूटिंग को पूर्ण रूप से बंद कराने के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि निर्णय प्री वैडिंग बैन जशपुर जिला तहसील परिक्षेत्र सभी गांवों में लागू समाज समरसता की दृष्टि से अन्य विषय पर गहन चर्चा कर समाज की कुरीती को बंद कर अनुशासन व संस्कार में चलने का निर्णय लिया गया.
जिलाअध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष पवन गुप्ता उपाध्यक्ष शशि साहू संगठन सचिव नंदा गुप्ता महामंत्री मोहन साहू कोषाध्यक्ष प्रभु गुप्ता तहसील स्तरीय अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता राम चरित्र गुप्ता संजीव गुप्ता अनुज गुप्ता उमेश गुप्ता, सुनील गुप्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व साहू सघ जिला अध्यक्ष सुकदेव साव,रामकुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, बसंत गुप्ता उमेश गुप्ता शामिल रहे।

