ब्रेकिंग जशपुर – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतबा मे रोज बैठेंगे अलग अलग डॉक्टर,यह अनोखा आदेश बना चर्चा का विषय….

जशपुर जिले का कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रतिदिन अलग अलग चिकित्सक को ड्यूटी पर तैनात करने आदेश जारी किया है। जिसे लोग अदभुत औऱ अनोखा आदेश मान रहा हैं।

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतबा में विगत 6 माह से डॉक्टर का पद रिक्त है। इस अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी पदस्थ नही हो पाने से नागरिकों के साथ कांग्रेस नेता भी लगातार आवाज उठा रहे है। चिकित्सक की पदस्थापना को लेकर यहां स्थानीय नागरिकों के साथ विपक्ष के नेताओं का आंदोलन को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन अलग अलग डॉक्टरों की पदस्थापना का यह अनोखा आदेश जारी किया गया है।

साल 2026 में पूरे जनवरी माह भर अलग अलग अस्पतालों से डॉक्टरों की PHC कोतबा में ड्यूटी लगाई गई है। इस एक दिन की ड्यूटी से डॉक्टर भी खासे परेशान होने की बात कह रहे है और वही अस्पतालों में आने वाले मरीजों में भी इस तरह की लचर चिकित्सा सेवा को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष यू. डी. मिंज ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एक अद्भुत और अजीबो-गरीब उदाहरण सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतबा में पिछले 6 महीनों से डॉक्टर की स्थायी पदस्थापना नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि जब जनता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं—सुमित शर्मा,आकाश मित्तल, रवि शर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव सहित अन्य—ने विरोध-आंदोलन किया, तब समाधान के नाम पर पूरे जनवरी माह के लिए अलग-अलग अस्पतालों से अलग-अलग डॉक्टरों की अस्थायी ड्यूटी PHC कोतबा में लगा दी गई।

-->