जशपुर – बगीचा – चराईडाँड़ स्टेट हाइवे पर एक युवक नया साल सेलिब्रेशन मना कर लौट रहा युवक का बादलखोल जंगल पुलिया के निचे बहते पानी मे शव मिला शव मिलने से आने जाने वाले राहगीर और ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना हुआ है. सूचना पर बगीचा पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच जुट गया है.

जिले के बगीचा थाना प्रभारी आरएस पैंकरा ने बताया कि फोन से सूचना मिला कि एक युवक का शव पुलिया के नीचे गिरा हुआ है.परिजन के शिकायत पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गया है.अभी तक जो तथ्य सामने आया है उसमें मृतक अशोक कुमार जो कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेने गांव का निवासी था. मृतक अशोक सरगुजा के बतौली में काम करता था जो कि नया साल मनाने गांव आया था. सेलिब्रेशन मना कर लौटते समय बादलखोल अभ्यारण में पुलिया के ऊपर मृतक का बाइक मिला और शव पुलिया के नीचे पड़ा मिला.प्रथम दृष्टया हत्या का मामला नही लग रहा है.सही जानकारी पीएम जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा.शव पोस्टमार्टम कर परिजनों की सौंप दिया गया है.
