छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का कोल्हेंझरिया चौकी क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जहाँ प्रेमी युगल प्रेमी जोड़ें का शव मिला है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि तुमला थाना क्षेत्र के माटीपहाड़छर्रा गांव में युवक युवती का शव मिला है। युवक का शव फाँसी के फंदे पर पेड़ में लटका मिला तो वहीं युवती का शव पेड़ के नीचे मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दिनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था जो किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई।जिसके बाद यह घटना हुई है। पुलिस को दोनों के वाट्सएप चैटिंग और स्टेट्स सहित कुछ अन्य तथ्य सामने आया है। संभवतः युवक पहले युवती का हत्या कर खुद हु फाँसी के फंदे में झूल गया।पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच जाँच में जुट गई है। पोस्टमार्टम औऱ जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों के मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
