ब्रेकिंग जशपुर – धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे आरोपी के खिलाफ बगीचा पुलिस ने की सख्त कार्यवाही,मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दुर्गा मंदिर का है पुलिस आरोपी नासिर अली को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के बगीचा में धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला सामने आया है. बगीचा के हृदय स्थल में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में मुस्लिम समाज के व्यक्ति द्वारा धार्मिक मामला को ठेस पहुंचाने पर हिन्दू संगठन एकजुट हो गए है.मामला दुर्गा मंदिर का साउंड बंद कराने का है जिससे हिन्दू समाज मे आक्रोश देखा जा रहा है.जिसके बाद बगीचा दुर्गा मंदिर में बैठक कर बगीचा थाने में लिखित शिकायत देकर कारवाई की मांग की है.

पंडित के पुजारी ने बैठक के दौरान बताया कि बगीचा के हृदय स्थल पर हिन्दुओ के आराध्य देवी माँ दुर्गा मंदिर में भजन आरती धीमी आवाज में लाऊड स्पीकर से बजाया जा रहा था. उसी दौरान कांग्रेस नेता नासिर अली ख़ान द्वारा मंदिर के अंदर घुसकर दबाव पूर्वक भजन को बंद करा दिया गया.इसके बाद मंदिर के पुजारी ने हिन्दू समाज से इस बात की सूचना दी. जैसे ही नगर के हिन्दू समाज को इस बात का पता चला तत्काल मंदिर परिसर में बैठक कर सभी ने एक स्वर में इसका कड़े शब्दों में विरोध किया और नासिर अली के खिलाफ थाने पहुंचकर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में लिखित में शिकायत दर्ज कराया.

प्राप्त जानकारी अनुसार 03 जनवरी को प्रार्थी भूपेंद्र पाठक पिता लालमणि पाठक ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा मंदिर बगीचा का पुजारी है व दिनांक 03.01.2025 को प्रातः 06 से 07 बजे दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ, आरती कर रहा था कि, इसी दौरान पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न करते हुए एक विशेष वर्ग समुदाय का व्यक्ति नासिर अली खान निवासी रौनी रोड बगीचा के द्वारा अभद्रता पूर्वक, अपशब्द कहते हुए जोर जोर से चिल्लाकर
मुझे भजन, पूजा पाठ, व लाउड स्पीकर बंद करने के लिए कहा गया। बंद नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। व पूजा पाठ करने आए अन्य व्यक्तियों को भी पूजा आरती करने से रोका गया। जिससे हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

बगीचा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (भा. पु.से.) के दिशा निर्देश में आरोपी नासिर अली खान के विरुद्ध बी एन एस की धारा 196(2),299 के तहत् मामला पंजीबद्ध कर सूचना के तुरंत बाद ही आरोपी नासिर अली खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि धार्मिक सौहार्दय बिगाड़ने का प्रयास अगर किसी व्यक्ति द्वारा किया जाएगा तो पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। घटना के तुरंत बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा।

-->