ब्रेकिंग जशपुर – अज्ञात यात्री बस ने राह चल रहे युवक को मारी टक्कर,गम्भीर हालात में अम्बिकापुर रेफर…

बगीचा थाना क्षेत्र के तहसील चौक में तेज रफ्तार यात्री बस ने पैदल चल रहे यात्री को टक्कर मार दी जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे तड़प रहा था। स्थानीय लोगो ने 108 को फ़ोन कर घायल युवक को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया एक यात्री बस जो बगीचा से अम्बिकापुर जा रही थी। उसने बीमडा निवासी घायल युवक को टक्कर मार युवक के हाथ मे बस का पहिया चढ़ा कर मौके से फरार हो गया। उक्त दुर्घटना के बाद युवक लहूलुहान हालात में सड़क किनारे तड़पता रहा। हादसे में युवक का हाथ टूटने की खबर है।

-->