ब्रेकिंग जशपुर – आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा जेल।

छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में महिला अपराधों के मामलों में पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। बगीचा थाना क्षेत्र के पंडरापाठ में आज एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट के चंद घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बगीचा थाना प्रभारी आर.एस.पैंकरा ने बताया कि पीड़ित महिला को घर से निकाल कर जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

इस मामले में आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। तथा
आरोपी ईश्वर सोनवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

-->