ब्रेकिंग जशपुर – पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में 35 हाथियों के दल ने जमाया डेरा,धान और सब्जी के फसलों को किया बर्बाद।

जशपुर वनमंडल का पत्थलगांव वन परिक्षेत्र का बालाझार गांव के समीप 35 हाथियों के दल ने डेरा रखा है।
हाथियों का यह दल दो दिन से तमता क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों मे विचरण कर रहा है।
बालाझार में सरपंच घर के समीप प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में चारदीवारी नहीं होने से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक खतरा बना रहता है।

35 सदस्यीय हाथियों के बड़े दल में नर-मादा सहित हाथियों के शावक भी एक साथ मौजूद हैं।

ग्राम पंचायत बालाझार के की पारे टोलों में दर्जन भर किसानों के 06 हेक्टेयर से ज्यादा एरिया में लगे धान सहित साग-सब्जी फसलों को बर्बाद कर दिया है।

यंहा तमता और बालाझार में वन विभाग की टीम मैदानी इलाकों में डटी हुई है। गांव के चौकीदार के साथ वन कर्मियों का दल मुनादी कर ग्रामीणों को एलर्ट कर रहे हैं।
35 हाथियों का बड़ा दल की मौजूदगी के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है।

-->