जशपुर जिले का फरसाबहार ब्लॉक के झारमुंडा गांव के एक तीसरी कक्षा के छात्र की जहरीले सांप के काटने से मौत की दर्दनाक खबर सामने आई है। मृतक छात्र बगिया के शासकीय बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था, छात्रावास के कमरे में सोने के दौरान बिस्तर पर बच्चे को जहरीले सांप ने डंस लिया और इलाज के दौरान छात्रा के मौत की मौत हो गई।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहरीले सांप के काटने से छात्रावास में रह रहे एक छात्र की मौत हो गई। छात्र का नाम अमृत साय पिता नन्दकिशोर साय बताया जा रहा है। मृतक कक्षा तीसरी का छात्र था और बगिया बालक छात्रावास के रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमबार-मंगलवार की दरम्यानी रात मृतक मच्छरदानी में सो रहा था, तभी सोते हुए उसे जहरीले सांप ने काट लिया जो मच्छरदानी में घुस गया था।
हॉस्टल में छात्र को सांप के काटने की जानकारी होते ही हॉस्टल में अफरा तफरी मच गई। हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी गई। रात में ही आनन फानन में उसे फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया लेकिन ईलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।मृतक छात्र फरसाबहार ब्लॉक के झारमुंडा का रहने वाला था। इस घटना के बाद पूरा गाँव में सन्नाटा पसर गया है।
