ब्रेकिंग जशपुर – सिरफिरे पति ने सब्जी बनाने की मामूली विवाद में गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट…

जशपुर जिले का नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरुमढोडहा ढोढ़ीबहार में सब्जी पकाने की मामूली विवाद को लेकर सिरफिरे पति ने अपनी गर्भवति पत्नी को डंडे से मारकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा अपनी 02 साल की बच्ची को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणपुर में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक दिनांक 06.02.26 को प्रार्थी जेठू विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बेलसुंगा थाना नारायणपुर के द्वारा थाना नारायणपुर में सूचना दिया गया था कि, उसकी बेटी मृतिका कमला विश्वकर्मा , जो कि चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढोढ़ीबहार निवासी आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा से प्रेम करती थी, अतः कुछ वर्ष पूर्व वह, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा के पास रहने चली गई थी, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा, उसकी बेटी मृतिका कमला विश्वकर्मा को पत्नी बनाकर रखा था, वर्तमान में दोनों की एक दो वर्षीय बेटी है, व उसकी मृतिका बेटी कमला विश्वकर्मा 06 माह की गर्भवती थी, करीबन जनवरी माह से प्रार्थी की मृतिका बेटी कमला व दामाद आरोपी स्वदेश, प्रार्थी के घर ग्राम बेलसुंगा में रह रहे थे, जहां आरोपी स्वदेश ग्राम रनपुर के एक व्यक्ति का ट्रेक्टर को चलता था,। घटना से तकरीबन 01 सप्ताह पूर्व, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा अपनी पत्नी मृतिका कमला विश्वकर्मा व अपनी 02 वर्ष की बेटी को लेकर थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ही ग्राम ढोठीपहरी, कुरूम ढोढा में अपने नाना के घर लेकर गया था व वहीं रह रहा था। घटना दिनांक 06.02.2026 को शाम करीब 07.30 बजे दोनों पति पत्नि के मध्य सब्जी बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम ने आवेश में आकर, पास पड़े डंडे से अपनी पत्नि मृतिका कमला के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे कि कमला की मृत्यु हो गई, फिर आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम अपनी 02 साल की बच्ची को लेकर वहां भाग गया था।

उक्त मामले में डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत अपनी पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे कि न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

-->