
बगीचा नगर पंचायत के अहिनमाड़ा जंगल आग के लपेटो से धधक रहा है, रेंज ऑफिस बगीचा से महज कुछ किलोमीटर में यह जंगल है और यहां पिछले तीन – चार घंटे से आग लगी हुई है। धीरे धीरे आग घने जंगल की ओर बढ़ रहा है, वनों में आग धु धु कर जल रहा लेकिन अभी तक आग पर काबू नही पाया गया है। विभाग की उदासीनता से एक पखवाड़े के भीतर बगीचा रेंज के कई जंगल आग के चपेट में है बावजूद आग लगने के कारण और सामाजिक जागरूकता की कमी ने जैव विविधता, वनों और वन्य जीवों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
आज जशपुर वनमंडल का जशपुर और बगीचा रेंज के शहर से सटे वनों में आग लगी है, विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाए जाने से जंगल मे आग लगने की घटना बढ़ रही है।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही वन में लगने वाली आग की घटनाएं सामान्य हो जाती है, आमतौर पर गर्मियों में शुष्क मौसम, तेज हवाओं का फायदा एक चिंगारी के लिए आग को भड़काने के लिए पर्याप्त होता है। जिले में मानवीय लापरवाही (जैसे महुआ बीनने के लिए ग्रामीण वनों को आग के हवाले कर देना ) खामियाजा जिले के दर्जनों जंगल अभी आग में जल रही है। यह आग तेज़ी से फैलकर जैव विविधता, वनों और वन्यजीवों को भारी नुकसान पहुँचा रही है।
