बगीचा – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मंडल स्तर पर आवश्यक बैठक आयोजित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में आज बगीचा मंडल की प्रथम संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक और मंडल महामंत्री पवन सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
