बिग ब्रेकिंग न्यूज – बेटे के साथ हुए मारपीट की घटना कब बाद तहसीलदार भगत थाने के बाहर धरने पर बैठे….

बेटे के साथ हुए मारपीट की घटना ने पिता तहसीलदार को थाने के सामने अनशन पर बैठने को किया मजबूर,पिता ने एफआईआर दर्ज नहीं करने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ सिटी कोतवाली के सामने कोरबा में पदस्थ तहसीलदार बंदे राम भगत आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। तहसीलदार का आरोप है कि, 20 जनवरी को उनके पुत्र राहुल भगत के साथ कलेक्टर के गार्ड ने गाली- गलौज और मारपीट की थी। मारपीट की घटना के बाद शिकायत दर्ज की गई थीं लेकिन FIR नहीं लिखने से लेकर नाराज होकर वे आज अनशन पर बैठ गए हैं।

इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार बंदे राम भगत का कहना है कि मारपीट से उनके पुत्र के कान का पर्दा फट गया है। फिर भी पुलिस कार्यवाही के नाम पर गोलमोल जवाब देकर घुमा रही है। तहसीलदार के धरने पर बैठेने की खबर के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार भगत का कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नही लिखी जायेगी तब तब अन्न जल ग्रहण नही करेंगे।

-->