जिले में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही प्रशासन अवैध धान परिवहन पर सख्त हो गया है. कुनकुरी पुलिस ने बीती रात एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर नेशनल हाइवे पर अवैध धान से भरे ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है बिचौलिए और तस्करों द्वारा पड़ोसी राज्यों से धान की अवैध तस्करी भी जोरो से की जा रही है इसी पर कुनकुरी पुलिस ने अवैध रूप से धान तस्करी करते एक मिनी ट्रैक को नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा है.
जिसमें 100 बोरी धान भरकर लाया जा रहा था आपको बता दे जशपुर जिले में अक्सर धान की तस्करी का मामला सामने आता है क्योंकि जशपुर जिला झारखंड और उड़ीसा बॉर्डर पर स्थित है जिसके कारण अन्य राज्यों से तस्कर धान की अवैध भंडारण और परिवहन करते है.
थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर नेशनल हाइवे पर सम्भावित अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार गश्ती की जा रही है। इसी दौरान जानकारी मिली कि एक ट्रक में धान का परिवहन किया जा रहा है। जिसे रोककर पूछने पर वाहन चालक देवलाल केरकेट्टा निवासी पुरनानगर जशपुर ने बताया कि ट्रक और धान जशपुर निवासी विशाल गुप्ता का है। आयशर मिनी ट्रक वाहन में 100 बोरी धान लोड था जिसपर तहसीलदार के द्वारा जांच में दस्तावेज नहीं मिलने पर जप्ती कार्रवाई की गई है।
