जशपुर – तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत की खबर आ रही है. हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है.हालांकि बगीचा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

थाना प्रभारी आरएस पैंकरा ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनी सामरबार रोड़ पर हाइवा ट्रक ने tvs बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक का मौके पर ही मौत हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घटना की जांच की जा रही है फिलहाल अभी हाइवा ट्रक को जप्त कर लिया गया है.ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की पतासाजी में जुट गई है।
