ब्रेकिंग जशपुर – दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, पिकप वाहन और बाइक में हुआ भिड़ंत

ब्रेकिंग जशपुर – बगीचा-कांसाबेल रोड पर रूपसेरा भड़िया में पिकप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए है तो बाइक सवार तीन ग्रामीण खून से लथपथ सड़क पर पड़े हैं

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकप शरद इंडेन गैस बगीचा की है जो गैस टँकी लेकर कांसाबेल की ओर जा रहा था, बगीचा की ओर आ रहा मोटरसाइकिल सवार तीन लोग आ रहे थे कि टक्कर हो गई।इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।बगीचा पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर एम्बुलेंस से तीनों ग्रामीणों को बगीचा अस्पताल भेजा है।अभी एक ग्रामीण के मौत की पुष्टि नहीं हुई है।बाइक सवार तीनों ग्रामीण(बगीचा) लोटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर किया गया, तीनो घायल युवक दीपेश विश्वकर्मा, रामेश्वर प्रसाद, जागेश्वर दास को अम्बिकापुर रेफर किया गया।

-->