ब्रेकिंग जशपुर – नाबालिक बच्ची के साथ 5 बदमाशों ने किया सामुहिक दुष्कर्म,पीड़िता के बयान पर बदमाशों के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज,

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर निकल कर आ रही है. जहाँ नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही नाबालिक बच्ची को जंगल ले जाकर 5 बदमाशों ने गैंगरेप जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया.पीड़ित बच्ची के शिकायत पर सभी बदमाशों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है.

पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाटक कार्यक्रम देखकर लौट रही नाबालिक बच्ची को अकेले देख 5 बदमाशों ने पास के जंगल मे ले जाकर रात के अंधेरे में सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. पीड़ित बच्ची के शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने 5 नाबालिक बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है.

-->