रोबिट गुप्ता – गजराज का उत्पात जारी, पत्नी के साथ जंगल गए पहाड़ी कोरवा को हाथी ने बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. अभी भी बलरामपुर जिले के बासेन सर्किल में हाथियों का आतंक जारी है। शनिवार देर रात सासु नदी किनारे आठ हाथियों के दल के बीच पहाड़ी कोरवा समुदाय का एक व्यक्ति, चमरा राम, अपनी पत्नी के साथ जंगल में गया। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। जंगल में हाथियों ने चमरा राम को कुचलकर मार डाला पत्नी घायल हो गई।

सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि दी। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल न जाने की सख्त हिदायत दी है। वन अधिकारी ने बताया कि मुआवजे की पूरी राशि प्रक्रिया पूरी होने पर प्रदान की जाएगी।
