कुम्हारपारा में एक ठग ने ड्रग्स इंस्पेक्टर बनकर डॉक्टर से साढ़े सात लाख रूपए की ठगी कर हुआ फरार, सीसीटीवी फुटेज निकाल आरोपी की तलाश में पुलिस।

अजय सूर्यवंशी – छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा में एक ठग ने ड्रग्स इंस्पेक्टर बनकर डॉक्टर से साढ़े सात लाख रूपए की ठगी कर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के पता साजी में जुटी। खरियार रोड से ड्राईवर हुआ गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद सिटी कोतवाली क्षेत्र के कुम्हारपारा में नाडी रोग विशेषज्ञ शेष नारायण गुप्ता से एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह 12 बजे ड्रग इंस्पेक्टर बनकर पहुंचा और डॉक्टर को डरा धमका कर डॉक्टर के अलमारी में रखे साढ़े सात लाख रुपए लेकर फरार हो गया है।
बताया जा रहा है कि रायपुर रेलवे स्टेशन से अज्ञात आरोपी ने एक कार सीजी 04 एम पी 4194 किराया कर महासमुंद के कुम्हार पारा पहुंचा था। डॉक्टर से ठगी कर आरोपी किराए की कार से उड़ीसा के खरियार रोड पहुंचा और वहां से कहीं निकल गया। ड्राइवर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अतरिक्त पुलिस प्रतिभा पांडेय ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हार पारा में एक ठग द्वारा क्लीनिक में जांच के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया, जिसके ऊपर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है. आरोपी द्वारा जिस कार का ठगी में उपयोग किया गया था उसे जप्त कर लिया गया हैं.

-->