भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल, प्रशासन की तैयारी पूरी।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर जशपुर में 13 नवंबर को आयोजित भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होगें और 10 हज़ार से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा करेंगे, कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी हों चुकि हैं.

भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियम्वदा सिंह जूदेव शामिल होंगी। पदयात्रा की शुरूआत पुरना नगर मैदान से होगी एवं विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समापन रणजीता स्टेडियम में होगा।

रोहित व्यास कलेक्टर जशपुर

-->