बगीचा बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व,एक दूसरे को रंग लगाकर दिए बधाई..

आज बगीचा में होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होलिका दहन के दूसरे दिन, लोग रंगों में डूबे हुए हैं और एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस साल चंद्रगहण के कारण होलिका दहन और होली के बीच एक दिन का अंतर है, जिससे होली के रंग और भी ज्यादा खुशी और उल्लास से भरे हुए हैं।

जशपुर जिले का बगीचा सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से लेकर गांवों में होली की धूम मची हुई है। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर रंगों का आनंद ले रहे हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में होली के पर्व की खास परंपराएं और उल्लास देखने को मिल रहे हैं।

होली का पर्व एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक होता है, और बगीचा में यह भावना पूरी तरह से नजर आ रही है। लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले मिलकर खुशी का आदान-प्रदान कर रहे हैं। घरों में पकवानों का दौर भी जारी है, जहां लोग होली के खास पकवानों का आनंद ले रहे हैं।

-->