छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाला, विकासोन्मुख और संवेदनशील बजट बताया है। उन्होंने ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि “संकल्प से सिद्धि” तक पहुंचाने वाला विज़न डॉक्यूमेंट है।
जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने सीएम साय औऱ वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट को ऐतिहासिक है, यह बजट गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि पहले वर्ष की थीम ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) और पिछले वर्ष की ‘गति’ (गुड गवर्नेंस, एक्सीलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ) को आगे बढ़ाते हुए इस बार ‘संकल्प’ (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक) की अवधारणा को आधार बनाया गया है।
