ब्रेकिंग न्यूज – प्राथमिक शाला में लापरवाही का मामला सही पाया गया जांच में स्कूल कक्ष में सीमेंट व मजदूरों के ठहरने की पुष्टि

रोबिट गुप्ता बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड से सामने आए प्राथमिक शाला में लापरवाही के मामले में अब शिक्षा विभाग की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत मेघुली स्थित बिच पारा प्राथमिक शाला को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

मामले में दूसरे संकुल के सीएससी को जांच के लिए स्कूल भेजा गया
जांच के दौरान यह बात सत्य पाई गई कि स्कूल के एक कक्ष में सीमेंट रखा गया था और वहीं कब्रिस्तान बाउंड्री निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के सोने की भी व्यवस्था की गई थी जांच के बाद सीएससी ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारी, यानी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी।

रिपोर्ट में स्कूल कक्ष के दुरुपयोग और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि की गई है। जब इस पूरे मामले पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने भी माना कि प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की आगे भी विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह देखना अहम होगा कि शिक्षा विभाग की यह जांच कागज़ों तक सीमित रहती है या फिर बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर वास्तव में सख्त कार्रवाई होती है। क्योंकि सवाल सिर्फ एक स्कूल का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की जिम्मेदारी और जवाबदेही का है।

-->