
जशपुर जिले बगीचा वन विभाग की उदासीनता और अनदेखी से बगीचा नगर पंचायत के रिहायशी इलाकों में मधुमक्खी के हमले का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। लोगो का कहना है कि शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों के सरकारी बिल्डिंग,पेडों और पानी टंकी में मधुमक्खी छत्तों से लटके हुए है जहां आम लोगो का आना जाना लगा रहता है जहाँ कभी भी कोई गम्भीर घटना घट सकती है।
दरअसल बगीचा वन विभाग के रेंज ऑफिस के कैम्पस के पेड़ों,ऑफिस से लगा स्कूल,सरकारी अस्पताल और चौक चौराहों के पेड़ों एवं बस स्टैंड जहाँ आए दिन लोगो का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में इन जगहों पर लगे मधुमक्खी के छत्तों ने लोगो की चिंता बढ़ा दी है। जानकरों का कहना है कि मधुमक्खी गर्मी के दिनों में ज्यादा आक्रामक होती है जिससे कभी भी कोई गम्भीर घटना घट सकती है।
बगीचा वन विभाग के आफिस से लगा हुआ प्राथमिक शाला के छोटे छोटे स्कूली बच्चों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि हम जब स्कूल आते है तो मधुमक्खी हमारे स्कूल के ग्राउंड में मंडराते रहता है जिससे हमलोग डर के साये में रहने को मजबूर है। लगता है कि वन विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है जिसके बाद मधुमक्खी के छत्तों को हटवायेगी।
