77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज बगीचा में उत्कृष्ठ कार्य करने वालेअधिकारियों/ कर्मचारियों ब्लाक स्तर पर मुख्यातिथि गायत्री नागेश के हाथों सम्मानित किया गया।
दरअसल कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बगीचा में उत्कृष्ठ कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ललिता बाई को उनके कर्तव्य के प्रति सच्ची लगन और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने पर यह सम्मान दिया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्यातिथि जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,शंकर गुप्ता,मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक,एसडीएम बगीचा,तहसीदार सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।
