
अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ का अम्बिकापुर से एक रिश्वत का अनोखा मामला सामने आया है, अंबिकापुर शहर के मोमिनपुरा निवासी मुस्तकीम ने अपने जमीन का नक्शा कटवाने के लिए रिश्वत की रकम पटवारी को देने के लिए सरगुजा कलेक्टर से 8500 रुपये उधार मंगा है. दरसअल शहर के मोमिनपुरा के मुस्तकीम के द्वारा पिछले कई महीनो से अपने जमीन का नक्शा कटवाने के लिए पटवारी के दफ्तर चक्कर लगा रहे थे. लेकिन पटवारी के द्वारा बार-बार टालमटोल किया जा रहा था. इधर पटवारी के द्वारा पीड़ित से ₹10000 रिश्वत की मांग की गई. लेकिन पीड़ित के पास इतने रुपए नहीं थे कि उसे रिश्वत की रकम दे सके. लेकिन किसी तरह पीड़ित ने पटवारी को 2500 रुपये रिश्वत की रकम दे दी. बावजूद इसके पटवारी के द्वारा बचे रुपए की मांग की जा रही थी. इसके बाद ही जमीन का नक्शा काटने का काम करने की बात कही जा रही थी. इधर परेशान पीड़ित ने पटवारी श्रवण पांडेय को रिश्वत की रकम देने के लिए सरगुजा कलेक्टर से 8500 मांगी है.

इस मामले में अंबिकापुर एसडीएम ने कहा कि एक पीड़ित ने जनदर्शन में पटवारी के द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत की गई ह.जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही करने की बात कही गई हैं.
