पूर्व विधायक यूडी मिंज का आरोप: “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर और कुनकुरी की समस्याओं को हल करने में असफल”

पूर्व विधायक यूडी मिंज का आरोप: “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर और कुनकुरी की समस्याओं को हल करने में असफल”

जशपुर – कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे न तो अपने जिले की समस्याओं का समाधान कर पा रहे हैं और न ही विधानसभा क्षेत्र की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं। मिंज ने आरोप लगाया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ की स्थिति नाजुक बनी हुई है, और पूरे प्रदेश में अशांति का माहौल है। जशपुर में विशेष समुदाय के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिसके खिलाफ आम लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
और हाल में ही कांसाबेल के बटईकेला में हुए घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने गृह जिले के जनता को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम ,आए दिन जशपुर जिले आपराधिक घटनाएं घट रही है ।

यूडी मिंज ने भाजपा की विधायक रायमुनी भगत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके विवादास्पद बयानों के चलते सरकार की छवि कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक संवेदनशील व्यक्ति हैं, लेकिन अपने ही विधायक के ईसाई समुदाय और उनके आस्था के प्रतीक भगवान यीशु मसीह पर आपत्तिजनक बयान देने के बावजूद न तो उनसे माफी मंगवाई गई और न ही कोई कार्रवाई की गई।”

मिंज ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री साय का नेतृत्व कमजोर प्रतीत हो रहा है, और भाजपा छत्तीसगढ़ में आदिवासी कार्ड खेलकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां छत्तीसगढ़ को नुकसान पहुंचा रही हैं।

पूर्व विधायक मिंज ने मुख्यमंत्री से राजधर्म निभाने की अपील करते हुए कहा कि राज्य के संवेदनशील मुद्दों पर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि सभी समुदायों में शांति और सुरक्षा बहाल की जा सके।

-->