डूमरपानी में दर्दनाक सड़क हादसा हादसे में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर

जशपुर – जिले के सन्ना तहसील अंतर्गत डूमरपानी गांव में अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. बाइक सवार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया अम्बिकापुर रैफर किया गया है जहां युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है.पैसे के अभाव के जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा घायल साजिद खान।

दरअसल बगीचा थाना में सहजाद खान नामक युवक जो कि बगीचा मस्जिदपारा का रहने वाला है ने रिपोर्टर दर्ज कराया है कि मेरा भाई साजिद खान सुबह 8:30 बजे सन्ना मोटरसाइकिल गैरेज दुकान जाने के लिए निकला था उसी दौरान डूमरपानी के पास सन्ना निवासी गुड्डू जैन का काले रंग का स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से चलाते हुए मेरे भाई को सामने से ठोकर मार दिया. हादसे में मेरा भाई बुरी तरह घायल हो गया है जिसका उपचार अम्बिकापुर में चल रहा है मेरा भाई साजिद का है का हाथ, पैर और कमर टूट गया है.जहाँ मेरा भाई का स्थिति नाजुक बनी हुई है. पीड़ित के परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नही होने की वजह से वापस घर ले आए है, पैसे का इंतजाम कर राँची ले जायेंगे ।

बगीचा थाना प्रभारी आरएस पैंकरा ने बताया कि प्रार्थी के सूचना पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर धारा बीएनएस 2023 के तहत 281,125 a के तहत पुलिस जांच में जुट गई है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

-->