जशपुर विधायक रायमुनी भगत आज नगर पंचायत बगीचा में 1 करोड़ के लागत से बनने वाली मंगल भवन का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में विधायक रायमुनी भगत,विशिष्ट अतिथि माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवती जी, बीजेपी जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी शामिल हुए।

इस दौरान जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस राज में बगीचा के हृदय स्थल का मंगल भवन को तोड़ दिया गया। मंगल भवन टूटने से यहां होने वाले समाजिक, धार्मिक व सार्वजनिक कार्यक्रम प्रभावित ही रहा था और कॉफी परेशानी हो रही थी। हमारे बीजेपी के जिला महामंत्री सम्मानीय मुकेश शर्मा जी लगातर मुझे अवगत कराते रहे।मैंने मुख्यमंत्री जी से मिलकर मंगल भवन की मांग की जिसे साय सरकार ने पूरा करते हुए एक करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। जिसका आज विधिवत भूमिपूजन किया गया।

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि मैं चुनाव के दौरान हर वार्ड में घूम घूम कर लोगो की समस्या को सुना और हमारी सरकार आने पर उसे पुरा करने का आश्वासन भी दिया था। आज देश से लेकर नगर तक बीजेपी की सरकार है सभी काम साय सरकार में सांय सांय हो रहा है। आज बीजेपी की सरकार में एक करोड़ की राशि का मंगल भवन का भूमिपूजन हो रहा है वही मंगल भवन जो बगीचा के हृदय स्थल में था जिसे कांग्रेस के सरकार में तोड़ दिया गया था। जिसका मुझे बहुत दुःख हुआ था और इस बात का मैंने विरोध भी दर्ज कराया था लेकिन उस समय कांग्रेस सरकार के लोग नही माने। जैसे ही प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी मैंने सबसे पहले विधायक रायमुनी भगत जी के पास मांग रखा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सौजन्य और विधायक रायमुनी भगत के सौजन्य से मंगल भवन का मांग पूरा हुआ जिसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,बीजेपी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष रीना बरला,शंकर गुप्ता, शुभाष अग्रवाल,केशव यादव,वरुण जैन,मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक,महामंत्री पवन सिंह,राजकिशोर जायसवाल,पार्षद एल आर चौहान,आशा कुजूर,भूलन, नगर पंचायत सीएमओ क्षितिज सिंह,सीईओ विनोद सिंह,तहसीलदार महेश्वर उइके सहित बीजेपी के कार्यकर्ता/पदाधिकारी एवं नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
