
जशपुर – बगीचा के जुरूडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए हिट एंड रन घटना के विरोध में पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजे की मांग को लेकर काले कपड़े में मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे हैं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष एव उनके साथियों को पुलिस ने बंदरचुआ में गिरफ्तार किया।
जिला अध्यक्ष संजय पाठक ने कहा कि पूर्व मे दशहरा के दिन दूर्गा विसर्जन के दौरान हुए हिट एंड रन की घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 1 करोड रूपये मूवावजे की मांग की थी। अब जुरूडाड हादसे मे पचास लाख मुआवजा क्यू नहीं दे रहे ये दोहरी राजनीति नही तो क्या है।उन्होंने आगे कहा कि सरकार पीड़ित परिवारो को पचास लाख मुआवजा दे.

इस दौरान जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस जशपुर संजय पाठक ,अजित साय, विवेकानंद दास महंत,जिला महासचिव सोमल तिर्की,बगीचा ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस हेमानंद यादव, युवा नेता रोहित भगत,अरशद खान,सुदर्शन विश्वकर्मा,विवेक यादव ,कपिल ,संजय सोनी, उमा यादव एवं सिद्धेश्वर राम को दोकड़ा से गिरफ्तार किया गया।
