
इस्लाम धर्म के अनुयाइयों ने पैगम्बर मुहम्मद साहब का जन्मदिन बगीचा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया, मुहम्मद साहब का जन्म गरीब परिवार में हुआ मुहम्मद साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन बेसहारों, असहाय लोगों की सेवा में बिताए एवं समस्त मानव जाति के कल्याण आपसी सौहार्द कायम करने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया इन सभी कार्यों पर उन्हें लोगों यातनाएं प्रताड़नाएं सहनी पड़ी, आज मुहम्मद साहब का जन्मदिन मनाने के लिए सुबह से ही बड़े, बुजुर्ग एवं बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने रैली का आयोजन किया जो कुरुमकेला मस्जिद चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड तहसील चौक होते हुए झांपीदहरा मस्जिद में समाप्त की गई जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने इस रैली का स्वागत किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा समाज के विभिन्न वर्गों को भी सम्मानित किया गया।
उसके पश्चात बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया गया।
