जशपुर जिले का बगीचा नगर पंचायत अध्यक्ष ने आज महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर 9 भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृति के लिए माँग किया. इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने गंभीरता से अध्यक्ष की मांगों को सुन जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बगीचा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम ने मंत्री रजवाड़े को बताया कि लंबे समय से बगीचा नगर पंचायत अंतर्गत कुल 26 आंगनबाड़ी केंद्र है जिसमें 9 आंगनबाड़ी भवन विहीन होने से आंगनबाड़ी केंद्र किराए का भवन में संचालित हो रहा है। बगीचा नगर अध्यक्ष के संज्ञान में आने के बाद रायपुर पहुंच मंत्री राजवाड़े से मिलकर भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों का स्वीकृति दिलाने के लिए माँग किया।
