पत्थलगांव -जशपुर हाईवे पर एन एच विभाग की अधूरी सड़क पर सतर्कता के संकेत का अभाव में तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.
यह सड़क हादसा इतना भयावह था कि दुर्घटना के बाद ट्रक दो टुकड़ों में बंट गया। तत्काल आसपास के राहगीरों ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल, इस सड़क पर अधूरा निर्माण कार्य छोड़ दिया गया है। सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि एन एच विभाग ने सड़क के बीचोंबीच गड्ढे वाले क्षेत्र पर सतर्कता बरतने वाले संकेत ही नहीं लगाए हैं। इस बड़ी लापरवाही के कारण देर रात को रिमझिम बारिश के कारण उक्त ट्रक चालक अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, असंतुलित होकर ट्रक दो पलटी के बाद पलट गई।
यह ट्रक उड़ीसा से एल्मुनियम पाउण्डर लोडकर मध्यप्रदेश जा रहा था ।
पत्थलगांव थाना प्रभारी विनित पांडेय ने मामला दर्ज कर हाईवे पर वाहनों का आवागमन को सुगम बनाया जा रहा है।
