गणेश पूजा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज मंगलवार को बगीचा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप कुमार राठिया ने बैठक ली. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम,तहसीलदार महेश्वर उईके, नायाब तहसीलदार सदानन्द मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गुप्ता,पवन सिंह,जीतू गुप्ता,मनीष शर्मा,सुनील प्रजापति,थाना क्षेत्र के विभिन्न गणेश पूजा समितियों, मुस्लिम समाज,शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों के अलावा कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पंडाल निर्माण के सुरक्षा मानकों का पालन, प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की नियुक्ति, सीसीटीवी कैमरे लगाने और साउंड की अनुमति लेने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में बगीचा एसडीएम श्री राठिया ने पूजा के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।
