ब्रेकिंग जशपुर – नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने नगर के स्वक्षछता का लिया जायजा,सफाई कर्मचारियों को दिए निर्देश…

बगीचा नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आम नागरिकों से मिलकर स्वक्षता में अपनी भागीदारी निभाने और स्वच्छता अभियान में युवाओं को शामिल होने का अपील भी किया।

जिले के बगीचा नगर में आज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, जिसमें सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बस स्टैंड बगीचा में स्थित यात्री प्रतीक्षालय में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और नगर पंचायत के कर्मचारियों को यात्री प्रतीक्षालय को स्वक्षछ रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक,पार्षद एल आर चौहान, समाजसेवी अंजनी सिंह शामिल रहे।

-->