ब्रेकिंग जशपुर – जल आवर्धन योजना का नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ किया निरीक्षण,फोन पर अधिकारी को लगाई फटकार,कहा जल्द शुद्ध पेयजल नगर वासियों को मिले।

बगीचा – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का बगीचा नगर पंचायत अंतर्गत राजपुरी नदी में बन रहे जल आवर्धन योजना का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में बीजेपी मंडल अध्यक्ष बगीचा हरीश कुमार आरिक,पार्षद एल आर चौहान,समाजसेवी अंजनी सिंह शामिल थे।


निरीक्षण के दौरान, टीम ने जल आपूर्ति और तकनीकी संचालन की समीक्षा की और पीएचई विभाग के SDO  को फोन पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कहा कि जल आवर्धन योजना एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस योजना का उद्देश्य नगर के सभी 15 वार्डो में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करना है।इस योजना को 9 साल बाद बीत जाने के बाद भी हर घर तक पानी पहुँचाने की योजना का लाभ आजतक नगर वासियों तक क्यो नहीं मिल पाया है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब ठेकेदार द्वारा विभाग को काम पूरा कर हैंडओवर कर दिया है तो आज तक आपके द्वारा नगर वासियों को पानी उपलब्ध क्यो नही कराया जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने आगे कहा कि जनता ने हमको काम करने के लिए चुना है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार का सुशासन चल रहा है और बीजेपी की नगर सरकार का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। जनहित की योजनाओं को समय पर आम जनमानस तक पहुंचना है हमारा लक्ष्य है इसमें किसी भी तरह की लपरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

-->