जशपुर – यूथ कांग्रेस की मेहनत लाई रंग,सड़क सत्याग्रह के कुछ ही घण्टे में मरम्मत कार्य शुरु,अब राहगीरों को नही होगी परेशान।

कांसाबेल – यूथ कांग्रेस की मेहनत लाई रंग,प्रदर्शन के कुछ ही घंटे में एनएच प्रशासन ने जर्जर पुलिया के मरम्मत कार्य शुरू किया,पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आज पुलिया मरम्मत के लिए महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा गया था ज्ञापन।

यूथ कांग्रेस के बैनर तले आज यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कांसाबेल के आगे नेशनल हाईवे 43 पर बनगाँव-लमडांड का जर्जर हो चुका पुलिया का मरम्मत कराने के लिए महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार कांसाबेल को ज्ञापन सौंप गया था.जिस पर तत्काल एनएच प्रशासन ने उक्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

-->