नीरज सिंह – भीषण हादसे का शिकार हुई एसईसीएल के कर्मचारियों से भरी बस,पुल पार करते समय यह हादसा हो गया,हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है वही घायलों को उपचार के लिए तत्काल भटगाँव एसईसीएल अस्पताल लाया गया है,घटना भटगाँव के जगरनाथपुर गांव के पास की है।
मिली जानकारी अनुसार भटगाँव और जरही के 50 SECL कर्मचारियों को बस में बैठाकर शिफ्टिंग कराने कोयला खदान लेन्ज रही थी उसी दौरान बोझा गांव के सकरी पुलिया को पार करते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई और यह भीषण हादसा हो गया.हादसे में सवार बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस औऱ एसईसीएल के द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर घायलो को उपचार के लिए भटगाँव में भर्ती कराया गया है.घटना भटगाँव के बोझा गांव की बताई जा रही है।
