ब्रेकिंग न्यूज – नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा,यात्रियों से भरी बस पलटी,बस के पलटते ही चीख पुकार…..

छत्तीसगढ़ का कोंडागांव जिले का नेशनल हाईवे 30 पर घोड़ागांव के पास तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई.बस में लगभग 80-90 यात्री सवार थे, बस जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह हादसा हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय बस चालक का नियंत्रण बिगड़ने से बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गई.बस के पलटते ही चारो तरफ यात्रियों की चीख पुकार सुनाई दे रही थीं. लोग अपनी जान बचाने के लिए इमरजेंसी खिड़की तोड़कर बाहर निकल रहे थे.हादसे में 2 दर्जन से अधिक लोगो की घायल होने की खबर है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

-->