बगीचा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.जहाँ 50 वर्षीय अधेड़ बदमाश ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ कि हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है. मोहल्ले में खेल रही बच्ची को शराब के नशे में रूम में ले जाकर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी अनुसार जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र में महज डेढ़ साल की बच्ची के साथ अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका बदमाश मासूम बच्ची को रूम में ले जाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया.घटना के बाद जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा तो आरोपी ने घर में कुँए के पास नहा रही बच्ची को उसकी माँ के गोद मे डालकर भाग गया.
उक्त घटना की शिकायत मिलते ही तत्परता से बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
