ब्रेकिंग जशपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को सर्व नाई सेन समाज के सम्मान समारोह कार्यक्रम में होंगे शामिल..

21 जुन योग दिवस के दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिला सर्व नाई सेन समाज द्वारा आयोजित महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।श्री साय जशपुर में योग कार्यक्रम के पश्चात कुनकुरी के सद्भावना भवन हनुमान टेकरी के पास दडुगडुगिया में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुनीत सेन प्रदेश अध्यक्ष सेन नाई समाज,सुश्री मोना सेन अध्यक्ष केश शिल्पी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,भुवन लाल कौशिक प्रदेश अध्यक्ष सेन नाई समाज,अविनाश ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल होंगे।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्व नाई सेन समाज उमाशंकर ठाकुर जी करेंगे।

-->