ब्रेकिंग जशपुर – रोज रोज के झगड़े से तंग आकर नाबालिक बेटी ने पिता का कर दिया हत्या,हत्या के बाद आपचारी बालिका ने पुलिस को किया गुमराह,अंततः पुलिस को मिली सफलता।

जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है.जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिक बालिका ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी.हत्या के बाद आपचारी बालिका ने अपने पड़ोसी के पास जाकर पिता की हत्या की सूचना दी जिसके बाद ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई.

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिक बालिका ने अपने 50 वार्षिय पिता का कुल्हाड़ी के पीछे वाले हिस्से से पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया.हत्या के बाद आपचारी बालिका घर के बाहर निकलकर रोने लगी और बताई की किसी ने उसके पिता की हत्या कर दिया है.जिसके बाद बागबहार पुलिस ने पूरी घटना का बारीकी से जाँच किया तो पुलिस को यह संदेह हुआ कि मृतक की बेटी ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया है जिसके बाद नाबालिक लड़की से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में यह बात सामने आया कि उसका पिता रोज शराब पीकर आता था और उसकी माँ के साथ मारपीट करता था.जिससे उसकी माँ घर छोड़कर अपनी मायके चली गई थी.इसी बात से आक्रोशित होकर 15 वर्षीय नाबालिक बेटी ने शाम को जैसे ही पिता शराब पीकर आया और नशे में घर के आंगन में रखे खाट में सो गया. खाट में सोते देख बेटी ने पास में ही रखें कुहाड़ी के बेठ से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया.जिस पर पुलिस ने आपचारी बालिका के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बाईट – शशि मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक जशपुर।

-->