जशपुर जिले का बगीचा में पुलिस की लचर व्यवस्था को लेकर चोरों के हौंसले बुलंद हैं। शुक्रवार की दरमियानी रात को चोरों ने भाजपा नेता केश्वर गुप्ता के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रूपए के चांदी के गहने और नगद रकम पर हाथ साफ कर दिया। इसके पहले शुक्रवार को दोपहर में शिक्षक राजेश व्दिवेदी के घर में भी शातिर चोर पहुंचे थे लेकिन अचानक मकान मालिक के आ जाने से चोर रफूचक्कर हो गये।
शनिवार को सुबह भाजपा नेता के परिवार को लोगों ने घर के टूटे ताले देखें तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली।

